हल्द्वानी न्यूज : सुमित ह्दयेश ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों व उत्तराधिकारियों का सम्मानित

हल्द्वानी। स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखण्ड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं उत्तराधिकारियों को अपने आवास संकलन सिविल लाइन्स पर अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

सुमित हृदयेश ने अपने नाना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. टीका राम पाठक को याद करते हुये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और कहा कि सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों में बीसी पाण्डे, ललित पन्त, एनसी पाण्डे, बी शुक्ला, सुशीला पन्त, दीपा पाण्डे, बीना बेलवाल, हेमा पन्त, माधवी बेलवाल,तारा जोशी, नन्दी देवी भट्ट, राकेश बेलवाल,मूल चन्द्र गुप्ता, शेर सिंह, सजेन्द्र सिंह चौहान (जैकी), बची राम वारियाल, मयंक शुक्ला, बीएस डोंढाल, अजय शर्मा, नन्द किशोर भट्ट, धर्मपाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।


इस स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महामंत्री गोबिन्द बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, सतनाम सिंह मंगा, प्रदीप बिष्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग कुमाऊं : डोली में अस्पताल पहुंचाई जा रही महिला ने रास्ते में ही दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक मरा जन्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *