सड़क पर पहाड़…रामपुर बुशहर : छोटे वाहनों के लिए खुला राष्ट्रीय उच्च मार्ग,सड़क खुली तो लोग पैदल ही दौड़ पड़े

रामपुर बुशहर। हिमाचल के शिमला जिला अंतरगत ज्यूरी के पास हुए भारी भूस्खलन के पूरे 34 घंटे बाद आज शाम सात बजे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। मार्ग खुलते ही छोटे वाहनों के साथ लोग पैदल ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से गुजरने लगे।

गौरतलब है कि सोमवार की सुबह ज्यूरी डैट के पास भारी भूस्खलन के कारण एनएच 5 पूरी तरह से बंद हो गया था। इससे किन्नौर का संपर्क शेष देश से कट गया था।

इसके बाद रामपुर प्रशासन ने मलबे को हटाने का अभियान छेड़ा लेकिन बार बार पहाड़ी से आ रहा मलबा इस अभियान में बाधा डाल रहा था।

कल रात को भी सड़क को साफ करने का अभियान इसी वजह से रोकना पड़ा। आज शाम तक एनएच व जिला प्रशासन के प्रयासों से काफी हद मलबा हटने के कारण सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया।

इसके बाद इधर यश उधर फंसे लोगों में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को पैदल ही पार करने की प्रतियोगिता सी शुरू हो गई। उम्मीद जताई जा रही है कि कल दोपहर तक मार्ग को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा ने 26/11 मुंबई हमले के विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निगम को दिया मुंबई उत्तर मध्य का टिकट

हिमाचल के ज्यूरी में एनएच खोलने में छूटे पसीने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *