#लालकुआं…स्वागत: अनुसूचित जाति मोर्चा का कुमाऊं मंडल सह संयोजक बनने पर प्रकाश आर्य का स्वागत, दस लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी बिन्दुखत्ता मण्डल में प्रकाश आर्य को अनुसूचित मोर्चा सह संयोजक कुमाऊं मण्डल बनाए जाने पर मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में विकासपुरी खैरानी में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में 10 लोगों ने मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी व सह संयोजक कुमाऊं मण्डल प्रकाश आर्य सम्मुख भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह बिष्ट, उमेद आर्य, बलवंत दानू, हेम पाण्डे, गोविंद दानू, कुंदन आर्य, हेमंत आर्य, सोनू सुयाल, नंदकिशोर आर्य, कृपाल नेगी, कमल मिश्रा, दीपक सुयाल, मंगल चौहान, विनोद आर्य, विनोद शर्मा सहित कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : आनंद शर्मा अनुभवी तो जमीनी नेता हैं सतपाल रायजादा : राम लाल ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *