हल्द्वानी…दो टूक: मैं भाजपा में क्यों जाऊं, 19 से निकालूंगा इंदिरा विकास संकल्प यात्रा, पूरी कांग्रेस मेरे साथ-सुमित ह्दयेश

हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस की पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदेयश ने कहा है कि कि वे कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं और भाजपा में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर से हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत आने वाले नगर निगम के सभी 40 वार्डों में जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के नेता एक— एक वार्ड में दो से तीन दिन तक भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को समझेंगे और लोगों को विकास की असली परिभाषा से अवगत कराया जाएगा।


यहां एक पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सूचनाएं मिल रही हैं कि उनके भाजपा में जाने की अफवाहे उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वे भी अपनी मां स्व. इंदिरा हृदयेश की भांति कांग्रेस के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में जाने का उनका न कभी इरादा था और न ही आगे वे इस बारे में सोचेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहों पर उनके समर्थक व शुभचिंतक कतई ध्यान न दें। यह कुछ प्रतिद्वंद्वी पक्ष का ख्याली पुलाव है। जिसे वे हर विधानसभा चुनाव से पहले आम जनमानस के बीच छोड़ते हैं और हर बार जनता उन्हें उनकी साजिश का माकूल जवाब दे देती हैं।


उन्होंने बताया कि पिछले एक अरसे से कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलग अलग मंचों से आवाज उठाती रही है। सरकार के निकम्मेपन को उजागर करने के लिए कांग्रेस के नेता आम जनता के बीच भी जा रहे हैं। अब कांग्रेस ने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ा कार्यक्रम तैयार किया है। 19 सितंबर से कांग्रेस हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा निकालने ज रही है। संकल्प यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसके तहत कांग्रेस के तमाम नेता वार्डों में जाकर लेागों की तकलीफें सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवाज उठाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा एक वार्ड में दो से तीन दिन भ्रमण करेगी।
इस यात्रा के दौरान कांग्रेसी नेता डा. इंदिरा हृदयेश की विकास की सोच को आम जनता के सुम्मुख रखेंगे।


उन्होंने कहा कि आईएसबीटी, जू और रिंग रोड जैसे डा. इंदिरा हृदयेश के सपनों को पूरा करना उनका उद्देश्य है। इससे न सिर्फ हल्द्वानी बल्कि समूचे कुमाऊं में रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुल सकेंगे। लेकिन भारतीय जनता पर्टी की सरकार ने अपने शासन के लगभग पांच सालों में अन तीनों कार्यों को आगे बढ़ाने से रोके रखा। जो स्टेडियम पूरा बन चुका है उसका शुभारंभ तक नहीं हो सका है। इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात हल्द्वानी भाजपा के लिए और क्या हो सकती है।


उन्होंने कहा कि अब जब सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में आ पहुंची है तब भी भाजपा के संसदीय कार्यमंत्री के अपने ही विभागों के अफसरों के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ रहा है। इससे साफ हो जाता है कि मंत्रियों का इकबाल भाजपा शासन में कितना बुलंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: गंगा में नहाने के दौरान बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ


पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोविंद बिष्ट, राजेंद्र सुयाल, वरूण भाकुनी, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, सुहेल सिद्दीकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र बिष्अ, जाकिर हुसैन, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र जीत सिंह रोड़ू, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल, मलय बिष्ट, अबु तस्लीम, गिरीश पांडे व वीर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : राहुल बनकर दुष्कर्म करने का आरोपी अफजाल गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *