उप चुनाव…#रामपुर बुशहर : मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की सहानुभूति लहर के मुकाबले भाजपा का देशभक्ति या ग्लैमर ! कभी भी घोषित हो सकता है नाम

रामपुर बुशहर। मंडी संसदीय सीट समेत तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड टिकट आवंटन पर देर रात तक विचार करता रहा। लेकिनफिलहाल किसी नाम पर सहमति बनने के संकेत नहीं मिले हैं।

फिलहाल मंडी लोकसभा सीट पर कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी रानी प्र​तिभा सिंह का अनौपचारिक चुनाव कैंपेन शुरू हो गया है। कांग्रेस इस उप चुनाव में राजा वीरभद्र सिंह के निधन से पैदा हुई सहानुभूति की लहर पर सवार होने का प्रयास करेगी। सूत्र बताते हैं कि रानी के कैंपेन में वोट नहीं श्रद्धांजलि का नारा बुलंद किया जाएगा। इसके जवाब में भाजपा देशभक्ति का नारा बुलंद कर सकती है।

ब्रेकिंग…पाकिस्तान : हरनेई प्रांत में तड़के तीन बजे डोली धरती, कम से कम बीस मौतें

बताया जा रहा है कि भाजपा की बैठक में पूर्व सांसद राजा महेश्वर सिंह,अजय राणा और निहाल चंद शर्मा के नामों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा एक नाम और हवा में उछल रहा है वह है हमीरपुर की रहने वाली चर्चित फिल्म अदाकारा कंगना रणौत। हालांकि इस तथ्य की भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।

🙏 संकल्प यात्रा…#हल्द्वानी : जनता का प्यार मिला तो खुद घर—घर जाकर दूंगा मालिकाना हक के कागज: सुमित हृदयेश

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग : सरकारी नौकरी न मिलने से इंजीनियर युवक ने नानी के घर फंदा लगाकर की दी जान

उधर अर्की विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से रतनपाल का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। फतहपुर और जुब्बल कोटखाई में भाजपा की लिस्ट में दो नए चेहरों के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं। फतेहपुर से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर और जुब्बल-कोटखाई से पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम सरैइक के नाम आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट अकैडमी के ट्रायल संपन्न, कुल 80 खिलाड़ियों का किया गया चयन

भक्तों की मुराद पूरी करती है बिंदुखत्ता हाट की कालिका मां

बैठक में शामिल होकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप शिमला लौट आए हैं और उन्होंने कार्यकर्ताओं को नामाकंन पत्र करने के लिए होने वाले शक्ति प्रदर्शन व चुनाव प्रचार को तैयार रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं ब्रेकिंग : शादी के रसगुल्ले खाने के बाद बिगड़ी 11 बच्चों सहित 15 की तबीयत

एक्सक्लूसिव…#अल्मोड़ा : जानिए अल्मोड़ा जेल के बैरक नंबर सात में क्या हुआ था 4 अक्टूबर को, एसटीएफ के छापे की पूरी कहानी सत्यमेव जयते.कॉम की जुबानी

आप पत्रकार, पीआरओ या साहित्यकार है तो यह वीडियो आप के लिए ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *