शिक्षा…#देहरादून : साइना नेहवाल और रुपिंदर पाल को 10 को मिलेगी डीलिट मानद उपाधि

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी चार हस्तियों को डीलिट और डीएससी की मानद उपाधि से अलंकृत करेगी। इनमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह भी शामिल हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दसवां दीक्षांत समारोह दस अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि एआईसीटीई के चेयरमैन डॉ अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत समारोह के विशेष अतिथि होंगे।

दीक्षांत समारोह में सुपर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि दी जाएगी। परमार्थ निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और वन विशेषज्ञ डॉ जगदम्बा प्रसाद चंद्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

कुलपति डॉ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से वर्ष 2019 और 2020 में पासआउट होने वाले 5317 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही 99 टॉपर्स को गोल्ड मैडल दिए जाएंगे।

दीक्षांत समारोह में 98 सिल्वर और 91 ब्रॉंज मैडल भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर 32 शोधकर्ताओं को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य विषयों में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून एक्सप्रेस के ट्रेक पर एक कुंतल का पत्थर, 1100 लोगों की जिंदगी पर मंडराया खतरा, रेलवे ने शुरू की जांच

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के एक और सांसद का निधन, कुछ दिन पहले ही राजनीति से लिया था संन्यास

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *