उत्तराखंड के लालकुआं में खुली देश का पहली सुरभि वाटिका

लालकुआं। उत्तराखंड के लालकुआं के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहला सुरभि वाटिका (एरोमेटिक गार्डन) तैयार की गई है।

इसमें 140 सगंध प्रजातियों को लगाया गया है। यह उत्तराखंड का ही नहीं अपितु देश का पहला एरोमेटिक गार्डन है।

इसका उद्घाटन रविवार को महाराष्ट्र की वन टच एग्रीकान संस्था की संचालिका बीणा राव और मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया।


मुख्य वन संरक्षक संजीव ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से सगंध प्रजातियों को लाकर यहां लगाया गया है। वाटिका को नौ हिस्सों में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान केंद्र स्थित फाइकस गॉर्डन से भी क्षेत्र को अत्यधिक लाभ होने वाला है क्योंकि देश के दूसरे नंबर के इस फाइकस गार्डन में 121 फाइकस प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वन अनुसंधान केंद्र का उद्देश्य विलुप्त हो रही प्रजातियों को भी संरक्षित करना है।

यह भविष्य में रोजगार का जरिया भी बनेगा। कार्यक्रम में डीएफओ दीप चंद्र पंत भुवन सिंह बिष्ट, मुन्नी बोरा, नागेश्वर समेत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: गंगा में नहाने के दौरान बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: अपडेट… बड़ा सड़क हादसा,वाहन खाई में गिरा, पांच की मौत, ये रहे मृतकों के नाम

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *