आक्रोश…#पिथौरागढ़ : भोजन माताओं ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़। भोजन माताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 15 हजार मानदेय व 5 लाख का बीमा मांगा। श्रम कानून के तहत उन्हें मानदेय देने की मांग की है।

सोमवार को संगठन की जिलाध्यक्ष जानकारी भंडारी के नेतृत्व में भोजन माताएं रामलीला मैदान पहुंची और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा उन्हें श्रम कानून के तहत हक मिलना चाहिए। लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। वे लंबे समय से 15 हजार मानदेय व 5 लाख बीमे की मांग कर रही हैं। लेकिन मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा।

कहा वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं। लेकिन सरकार उनके प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह भुला चुकी है, जो गलत है।

इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगीं। आगामी 9 नवंबर को नगर में विशाल जुलूस निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर बिलासपुर में शोक की लहर

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  कभी नही भुलाया जा सकता देश के सैनिको का त्याग व समर्पण: अजय भट्ट

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *