लखनऊ…#दलबदल: बसपा व भाजपा को झटका, 7 विधायक साइकिल पर सवार

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं दलबदल की होड़ मची हुई है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है।

बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली।


बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया। अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है।

महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।

सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर, हरगोविंद भार्गव सिधौली सीतापुर, असलम चौधरी धौलाना हापुड़, असलम राइनी श्रावस्ती, हाकिम लाल बिन्द हंडिया प्रयागराज, मुज्तबा सिद्दीकी प्रतापपुर प्रयागराज ये बसपा के विधायक थे और भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हे राम… बहन की शादी में डांस करते समय लड़की की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *