देहरादून… #आस्था : अब तक 4 लाख 60 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने चारधाम के किए दर्शन

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा में अभी तक चार लाख साठ हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे हैं। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने चारधाम यात्रा के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में आज (4 बजे दिन तक) 2881 तीर्थयात्री पहुंचे है।

आज तक कुल 150828 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे। तब तक बदरीनाथ के लिए तीर्थयात्रा जारी है। बताया कि श्री केदारनाथ-कपाट आज भैया दूज पर बंद हुए।

3012 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदारनाथ भगवान के दर्शन किये। यात्रा काल में कुल 242712 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। श्री गंगोत्री कपाट कल 5 नवंबर को बंद हुए। संपूर्ण यात्रा समय कुल 33166 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज 6 नवंबर भैया दूज को बंद हुए आज 240 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये। कुल 33306 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ यात्रा अभी कपाट बंद होने की तिथि 20 नवंबर तक जारी है।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

यह भी पढ़ें 👉  काम की बात : लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *