बागेश्वर… #सियासत: मतदाताओं को रिझाने में जुटी कांग्रेस, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

बागेश्वर। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। यहां से साढ़े 4 लाख से ज्यादा सैनिक मतदाता है। सैनिक वोटर भाजपा का कैडर वोट माना जाता है। जिससे अपने पक्ष में करने के लिए इस बार कांग्रेस हर तरीके से जतन कर रही है।

कांग्रेस का पूरा फोकस सैनिक मतदाताओं पर है। इसके लिए हर कार्यक्रम में कांग्रेस सैनिक परिवारों का सम्मान करने में जुटी है।


इसी कड़ी में कांग्रेस ने आज शनिवार को बागेश्वर के कपकोट में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ ही उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

हरीश रावत का कहना है कि साल के अंत तक कांग्रेस ने हर उस परिवार तक पहुंचने का टारगेट लिया है। जो आर्मी से जुड़े हैं। कांग्रेस 16 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करेगी।

कार्यक्रम के दौरान हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान देश के सैनिकों के लिए किए गये कार्यों को गिनाया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : चौकी प्रभारी के साथ मारपीट में दो नामजद

विदित हो कि पहले ही उत्तराखंड में कांग्रेस 20 प्रतिशत टिकट देने का दांव चल चुकी है। जोकि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को नई संजीवनी देने का काम कर सकती है। पूर्व सैनिकों को टिकट देने का दांव चुनावों में पहली बार कांग्रेस खेल रही है। जोकि कांग्रेस के लिए उत्‍तराखंड में सत्‍ता में लौटने का रास्‍ता दिखा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छा कदम : यूपी, उत्तराखंड में लॉकडाउन उल्लघंन करने के केस वापस

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  समय से आगे चल रहा मानसून, अगले हफ्ते अंडमान सागर में करेगा एंट्री; 5 दिन इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *