हरिद्वार… #राजनीति : वैश्य समाज की समस्याओं को पार्टी स्तर पर हल करेंगे : विशाल गर्ग

हरिद्वार। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. विशाल गर्ग का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि डा.विशाल गर्ग समाजसेवा के अलावा राजनीति में भी सेवा का संदेश अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। राजनीति सेवा का माध्यम होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने में डा.विशाल गर्ग निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। वैश्य बंधु समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम हैं। वैश्य बंधु समाज के माध्यम से शोषितों पीड़ितों की मदद भी लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से गंगा स्वच्छता रक्तदान चिकिता शिविर आदि भी निरंतर आयोजित किए जाते हैं। डा.हर्षवर्द्धन व आदित्य बंसल ने कहा कि वैश्य बंधु समाज भाजपा की रीति नीतियों में विश्वास रखता है। भाजपा में डा.विशाल वर्ग को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाना अवश्य ही पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में निस्वार्थ सेवाभाव से समाज उत्थान में योगदान देने की आवश्यकता हे। वैश्य परिवार मिलजुल कर जरूरतमंदों की सेवाओं में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देता चला आ रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.विशाल गर्ग ने वैश्य बंधु समाज के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि समाज के हितों को ध्यान मे रखकर काम किया जाएगा। संगठित होकर जनसमस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समूचे क्षेत्र के निवासियों को दिलाने मे कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान दे सकती है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी योजनाआएं प्रदेश में लागू करा रहे हैं। निश्चिततौर पर भाजपा की सरकार भारी मतों से बनेगी। इस अवसर पर डा.विपुल अग्रवाल, कमल बंसल, संजय अग्रवाल, गौरव गोयल, शिवम बंधु, पीयूष अग्रवाल, आदित्य बंसल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज: HNB चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति ने मेडिकल कॉलेज और कैंस संस्थान का किया निरीक्षण, जानें क्या बोले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *