मंडी… #ब्रेकिंग : डीएफओ ने झील में छलांग लगाकर दी जान

मंडी। हिमाचल प्रदेश के डीएफओ ने शुक्रवार सुबह बीबीएमबी झील में छलांग लगाकर जान दे दी है। डीएफओ हेड क्वार्टर मंडी मुंशी राम पुत्र दीपू राम गांव लोहाखर की उम्र करीब 56 वर्ष थी।

जानकारी के मुताबिक वे सुबह सरकारी गाड़ी में थे। ड्राइवर को रोका और काम की बात कहकर चले गए। जब काफी देर बाद वापस नहीं आए तो चालक ने पुलिस को फोन किया।


पुलिस ने 10 बजे डीएफओ का शव खोजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार वालों के बयान दर्ज कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को झील से निकाला और सुंदरनगर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह सुबह सोलन किसी काम से जा रहे थे। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  2 मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *