हल्द्वानी… #ठिठुरन: नैनीताल में हल्की बूंदाबांदी, बढ़ी ठंड

हल्द्वानी। नगर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शीतकालीन सत्र की शुरुआत होते ही यहां ठंड में एकाएक इजाफा हो गया है।

गुरुवार को सुबह से ही शहर में बादल छाने से तापमान भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया इस बीच यहां पहुंचे सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी ठंड में ठिठुरन का सामना किया सुबह से ही बूंदाबांदी की दस्तक के बाद ठंड बढ़ गई है।

जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नैनीताल में अधिकतम 13 जबकि न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले दिनों की यदि बात की जाए तो इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  12 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *