भीमताल… #नेक कार्य : गरीब तबके के लोगों को वितरित किए रजाई-कंबल

भीमताल। सारथी फाउंडेशन समिति ने खुटानी भीमताल में गरीब तबके लोगों को कंबल और रजाई वितरित की। भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष कमला आर्य संस्था से संपर्क कर लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल बांटवाए।

खुटानी भीमताल में रह रहे नेपाल मूल के निवासियों को ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल वितरित किए। कमला आर्य ने संस्था का धन्यवाद दिया। सारथी परिवार के नवीन पंत ने बताया कि बताया कि संस्था का प्रयास है कि निराश्रितों एवं असाय की हर सम्भव मदत के लिए संस्था के सभी सदस्य संकल्परत कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए सभी जनों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

सारथी परिवार के ज्ञानेन्द्र जोशी एवं दीप्ती चूफाल ने उपस्थित सभी नेपाली मूल के लोगों को आश्वास्त किया। कार्यक्रम में लाभार्थी के रूप में नैपाल मूल के प्रकाश थापा,विनोद थापा,तिलक थापा,विशाल साही,सरला साही,बबिता साही, ज्ञानेंद्र जोशी,दीप्ति चुफाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर ब्रेकिंग : भाई ने ही गला घोंटकर मार डाली बहन और फिर फंदे से झूल कर दे दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *