सुप्रभात : 31 दिसंबर 2021 का पंचांग, सुनिए शुक्रवार को माता रानी के भजन, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

आज वर्तमान वर्ष 2021 का अंतिम दिन है। ग्रेगेरियन कलैंडर के मुताबिक कल से नव वर्ष शुरू होने जा रहा है। सफला एकादशी व्रत का पारण मुहूर्त- आज प्रात: 7:14 मिनट से प्रात: 9:18 मिनट तक

सूर्योदयः- प्रातः 06:47:00
सूर्यास्तः- सायं 05:13:00

आज का पंचांग

31 दिसंबर 2021, शुक्रवार, विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943, सूर्य दक्षिणायन, शिशिर ऋतु
पौष माह, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि 07 बजकर 18 मिनट तक तथा त्रयोदशी 04 बजकर 58 मिनट तदोपरान्त चतुर्दशी, द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं। अनुराधा 11:45:18 तक तदोपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि जी हैं तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देव जी हैं। शूल 17:58:00 तक तदोपान्त अतिगंड, शुभ गुलिक काल 08:31:00 A.M से 09:48:00 A.M तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। आज का राहुकाल 11:06:00 A.M से 12:23:00 P.M तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।

सुनिए शुक्रवार को माता रानी के भजन

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में भिड़े दो पक्ष… महिलाओं से छेड़खानी, खाने को लेकर विवाद, जमकर हुआ हंगामा

आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी आपको रह सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं। 
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपको नियमित कामों को ही महत्व देना होगा। नये काम की शुरुवात के लिए आज का दिन अच्छा नही है। आज आप  बेबजह की आशंकाओं में भी उलझे रह सकते हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है।आपके प्रास्तावित काम पूरे हो सकते हैं। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने के बारे में विचार कर रहे हैं,तो आज  आपकी योजना फलीभूत हो सकती है। आपके घर में कोई मांगलिक उत्सव भी हो सकता है । किसी परिजन से भी आपको खुशी मिल सकती है।
कर्क राशि-आज आपको किसी विषय वस्तु से खुशी मिल सकती है। आपके अधूरे कार्य भी पूरे हो सकते हैं। यदि आपकी पदोन्नति किसी कारण से रुकी हुई है, तो आज पदोन्नति का रास्ता खुल सकता है।                                                                     

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।आपके दैनिक कार्य निर्विवाद रूप से चलते रहेंगे। लेकिन कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप चिन्तित रह सकते हैं।
कन्या राशि-आज आपको काम के सिलसिले में अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन जो लोग नौकरी व्यवसाय की तलाश में हैं, उन्हें आज अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। आज आपको परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। खासकर उन लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है,जो किसी योजना पर या तो काम कर रहे हैं या करना चाहते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं,उन्हें भी आज सफ़लता मिल सकती है।                             

यह भी पढ़ें 👉  7 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे। आज आप नौकरी व्यवसाय हेतु गृहनगर से दूर भी जा सकते हैं।                                                                         

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ुशी और सफलता लेकर आने वाला है। आपकी कोई बहुप्रतीक्षित योजना  सफल हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में सम्मान और सराहना भी मिल सकती है।
मकर राशि-आज आप नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में घर से घर से दूर जा सकते है। दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे। लेकिन दैनिक कार्यों के अतिरिक्त कोई काम करना चाहते हैं, तो उसमें काफी रुकावटें आ सकती है। धन अपव्यय की भी संभावना आज बन सकती है।
 कुम्भ राशि-आज आपको किसी परिजन या मित्र पक्ष से सहयोग मिल सकता है। आपके रुके हुए कार्य भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकते हैं,आर्थिक लाभ की संभावना भी बन रही है। बड़े भाई-बहिन की तरफ से भी आपको ख़ुशी मिल सकती है। अतःआज का दिन आपके लिए सफलतादायक रह सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए वैसे तो ठीक ही है,अर्थात आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नही है। आप पेट विकार,कफ की अधिकता,शारीरिक आलस्य आदि के कारण परेशान रह सकते हैं। किसी नये काम की शुरुआत में भी रुकावटें आ सकती है। आपका दिन शुभ हो!

यह भी पढ़ें 👉  8मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *