सितारगंज…अपराध : हिरन के 4 किलो मांस के साथ शक्तिफार्म से दो गिरफ्तार

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। शक्तिफार्म चौकी पुलिस ने हिरन के मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें वन विभाग के सुपुर्द करने की कार्रवाई कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली टिप के आधार पर पुलिस ने शक्तिफार्म बाजार के एक दुकानदार सुजीत राय को हिरन के चार किलो मांस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि बेगुल डाम के पास गणेश सरकार नामक व्यक्ति ने एक हिरन का शिकार किया था। उसने गणेश सरकार से ही इस मांस को खरीदा था।

हल्द्वानी… सुनिए मेयर साहब : ठेकेदार कर रहा मनमर्जी, गैस पाइप के चक्कर में गलियों के हो गए बुरे हाल, नगर निगम की गाड़ी फंसी गड्ढे में

पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद गणेश सरकार को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी है। पकड़े गए आरोपियों व बरामद मांस को वन विभाग के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कभी नही भुलाया जा सकता देश के सैनिको का त्याग व समर्पण: अजय भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *