नैनीताल… ब्रेकिंग : सरिता आर्या ने दून में थामा कमल, तिलमिलाई कांग्रेस ने छह साल के लिए निकाला

नैनीताल। नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

लापता व्यापारी का मर्डर: आरोपी ने हत्या का दिखाया वीडियो, मृतक के पत्नी को दी धमकी, कहा- केस किया तो यही हाल होगा

सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं। वहीं सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने सभी पदों से हटाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

देहरादून…राजनीति : जब फूट फूट कर रोए हरक, बोले— मुझे निकालने से पहले पूछा तक नहीं

इससे पहले सरिता आर्य ने बगावती तेवरों से कांग्रेस मुख्यालय भवन का माहौल गरमाए रखा था। भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय में साफ तौर पर कहा था-अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं। लोकतंत्र है, हर कोई अपने लिए सोचने को स्वतंत्र है…। भाजपा टिकट देगी तो वह वहां से भी चुनाव लड़ लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जज्बे को सलाम : उम्र के अंतिम पड़ाव पर रस्किन बांड ने खुद पर लिखी कहानी

हल्द्वानी… ब्रेकिंग : कठघरिया क्षेत्र में घास लेने गए ग्रामीण का जंगल में अधखाया शव मिला, गुलदार पर शक

शुक्रवार देर रात सरिता आर्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबर बाहर आई। इसके बाद पार्टी नेता उन्हें मनाने की जुगत में जुट गए। सबकुछ ठीक है का संदेश देने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी उन्हें मानते हुए कांग्रेस भवन लेकर आए, लेकिन यहां भी सरिता के बगावती तेवर जारी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल…सोलन पुलिस ने 29 घंटे के आपरेशन में आनी के जंगल से बरामद की 36 किलो हाई क्वालिटी चरस, अब हटेगा काले सोने के तस्करों के चेहरों से नकाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *