सितारगंज ब्रेकिंग : नाबालिगा से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, बलात्कार के बाद किशोरी को खेत मे फेंककर हो गए थे फरार

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप के अनुसार दो दिन पहले एक किशोरी को ग्राम मलपुरी निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र परमजीत सिंह और प्रभु सिंह पुत्र मंजीत सिंह एक किशोरी को खेत में ले गए। आरोपियों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में खेत मे फेंककर फरार हो गए। परिजनों को किशोरी खेत में बेहोश मिली थी। जब घर वालों ने इसकी शिकायत आरोपियों के परिजनों से की तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, आंधी और बारिश का पूर्वानुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *