23 जनवरी 2022 : पढ़ें आज का पंचांग, रविवार की प्रात: करें सूर्यदेव की वंदना और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

23 जनवरी 2022 दिन- रविवार, सूर्योदयः- प्रातः 06:39:00, सूर्यास्तः- सायं 05:21:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078,शक संवतः- 1943,सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, माघ माह, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि 09:13:53 बजे तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नागदेवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी कार्तिकेय जी हैं। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 11:09:00 बजे तक तदोपरान्त हस्त नक्षत्र, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं तथा हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं।
परिघा 24:35:12 बजे तक तदोपरान्त सुकर्म, शुभ गुलिक काल 01:29:00 से 02:53:00 बजे तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। आज का राहु काल 07:52:00 से 09:16:00 बजे तक, इस तिथि में खट्टी वस्तुओं को नही खाना चाहिए यह तिथि समस्त शुभ कार्यो के लिए शुभ है।

रविवार की सुबह भगवान सूर्य की करें आराधना इन भजनों के साथ

https://youtu.be/0UaVuOwY4FU

आज का राशिफल

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल : सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र के शामपुर गांव निवासी अशोक कपूर बने Dream11 में करोड़पति

मेष राशि-आज आप किसी प्रियजन या प्रिय वस्तु के कारण चिन्तित रह सकते हैं। संसाधनों की कमी के कारण आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं।
वृष राशि-आप आप का उद्यम सफल होगा।आज आप आगामी यात्रा की योजना बना सकते हैं। यदि आप प्रशिक्षक हैं,तो आज आपको प्रशिक्षण का काम मिल सकता है।
मिथुन राशि-आज आपको किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर निर्णय लेने से बचना होगा। आंशिक तनाव भी आपको आज रह सकता है।
कर्क राशि-आज आपकी छोटे भाई-बहिन के साथ लेन-देन संबंधित तकरार सम्भव है। आप आज किसी नये काम से भी जुड़ सकते हैं।
सिंह राशि-आज आप आय और व्यय संबंधी प्रबंधन को अमल में ला सकते हैं। आज आपके बच्चे काम या शिक्षा के सिलसिले में आपसे दूर जा सकते हैं।
कन्या राशि-आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।आप अधुरी शिक्षा को पूर्ण करने के बारे में विचार बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: मोबाइल लेकर तेलंगाना के सीएम हाजिर हों… अमित शाह के फर्जी वीडियो केस में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को भेजा समन

तुला राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको अपनी उन्नति के रास्ते ढूंढने अथवा बनाने होंगे। अपेक्षित लाभ होगा।
वृश्चिक राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपकी आय में स्थाई बढ़ोतरी की संभावना है।
धनु राशि-यदि आप वेरोजगार हैं, तो आज आप स्थाई रोजगार से जुड़ सकते हैं।
मकर राशि-व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। जो लोग नया काम करना चाहते हैं,उन्हें भी आज मदद मिलेगी।
कुम्भ राशि-आज आप को निवेश करने से बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त धन को साथ लेकर कहीं भी आवागमन न करें।
मीन राशि-आज आप कुछ अधिक रोमांटिक बने रहेंगे। पुराने प्रेमी-प्रेमिका से मुलाकात होगी।
आप का दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *