26 जनवरी 2022,उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में 73 वां गणतंत्र दिवस साधारण अंदाज में मनाया गया। पुराने बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ के मैदान में आयोजित  कार्यक्रम में एसडीएम नालागढ़ ओम कांत ठाकुर   मुख्य अतिथि के रूप में उपास्थित हुए। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम नालागढ़ हेरिटेज पार्क में निर्मित शहीद स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात  उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण किया व पुलिस परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ ने अपने संबोधन में कहा आज से 72 वर्ष पूर्व आज ही के दिन वर्ष 1950 को  हमारे देश में अपना संविधान लागू किया गया। आज का दिन उन महान देशभक्तों व स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है जिन्होंने भारत को आजाद करवाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उन्हीं की बदौलत आजाद भारत में संविधान के माध्यम से हम सभी को एक समान अधिकार व कर्तव्य प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान न केवल हमें एक समान अधिकार प्रदान करता है बल्कि हमें अपने कर्तव्यों का भी बोध प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व रोकथाम के दृष्टिगत कोई भी मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।समारोह में स्वतंत्र सेनानियों, शहीदों के परिजनों, प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया से जुड़े संवादाताओं के अतिरिक्त कोरोना महामारी के दौर में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वास्थ्य, पुलिस, नगर परिषद, शिक्षा तथा अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में नालागढ़ उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा कई समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

नालागढ़ में 73 वां गणतंत्र दिवस साधारण अंदाज में मनाया गया

यह भी पढ़ें 👉  राजगढ़ न्यूज : श्री ब्राह्मण समाज कल्याण सभा ने राजगढ़ में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जंयती एवं अक्षय तृतीया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *