usa… गांधीजी का अपमान: खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर झंडा लपेटा

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि वॉशिंगटन डीसी में गांधी प्रतिमा को अपवित्र करने की कोशिश की गई।

उत्तराखंड…आचार संहिता के उल्लंघन में पूर्व विधायक पर केस दर्ज

कई देशों में 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थकों की रैली में गांधीजी के अपमान का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। उन देशों से खालिस्तानियों समर्थकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

हल्द्वानी … बिना इजाजत नुक्कड़ बैठक करने निकले भाजपा प्रत्याशी रौतेला को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां कट्टरपंथी तत्वों ने विदेशों में राजनयिक परिसरों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। वाशिंगटन डीसी में गांधी प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया गया। हमने संबंधित मेजबान सरकारों के साथ इस मुद्दे को उठाया है और कार्रवाई का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर की हत्या

उत्तराखंड…राजीनीति : यहां पिता की हार का बदला लेने मैदान में उतरी बेटियां

26 जनवरी को खालिस्तान समर्थकों ने कई देशों में रैली निकाली थी। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत के संविधान और ध्वज की एक प्रति भी जलाई गई। अमेरिका के वॉशिंगटन में खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर अपना झंडा लगा दिया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, लंदन के अलावा कनाडा, अमेरिका के वॉशिंगटन, इटली के मिलान में इसी तरह की घटनाएं हुईं। विदेश मंत्रायल ने कहा है कि खालिस्तानियों की इन हरकतों पर भारत की पैनी नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  18 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

हल्द्वानी… हरदा का जलबा या जलेबी : सुमित के समर्थन में हरदा पहुंचे दमुवाढूंगा, पन चक्की से चंबल पुल तक घूमे, बोले— सुमित को देना वोट

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी को धमकी भरे कॉल किए। सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी कि सुप्रीम कोर्ट में खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। उसने कहा कि जेठमलानी तुम देखोगे कि हम इस देश की शीर्ष अदालत में जाएंगे और हम सुप्रीम कोर्ट में झंडा फहराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : सात सालों से हत्या व जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन महिला कैदी की मौत

मोटाहल्दू…प्रचार शुरू : हरदा ने अपनों को मनाने के लिए लगाया जोर, कांग्रेसियों में भी आया जोश

खालिस्तानी समर्थकों ने अमेरिका के वॉशिंगटन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अपना झंडा फहराया

ऐसी ही एक घटना भारत में नए कृषि कानूनों के विरोध के दौरान हुई थी। अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान किया गया था। ग्रेटर वॉशिंगटन डीसी, मैरीलैंड और वर्जीनिया के अलावा न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, पेंसिल्वेनिया, इंडियाना, ओहायो और नॉर्थ कैरोलाइना से आए खालिस्तान समर्थकों ने ये हरकतें की थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने हाथों में कृपाण लेकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पोस्टर चिपका दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *