उत्तराखंड… छठा चरण : मोहन सिंह बिष्ट कांग्रेस के हरीश रावत से लगभग 10 हजारा वोटों से आगे

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा सीट पर मतगणना का छठा चरण भी पूरा हो चुका है और अब भाजपा के डॉ़. मोहन सिंह बिष्ट और कांग्रेस केे हरीश रावत के बीच लगभग 10000 वोटों का अंतर पैदा हो चुका है। छठे चरण में भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 4307 वोट मिले। जबकि हरीश रावत को 2957 वोटों से ही संतुष्ट रहना पड़ा।

इस प्रकार बिष्ट को 27074 वोट मिल चुके हैं। जबकि हरीश रावत को अब तक 17108 वोट मिले हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत का भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट से पिछड़ने का क्रम पांचवें चरण की मतगणना के बाद भी जारी रहा। इस चरण में मोहन सिंह बिष्ट को 4913 वोट मिले।

जबकि हरीश रावत 3644 वोट ही हासिल कर चुके। इस प्रकार मोहन सिंह बिष्ट को अब तक 22767 वोट मिल चुके हैं। जबकि हरीश रावत को 14151 वोट मिले हैं। इस तरह हरीश रावत पांचवें चरण की मतगणना पूरी होने के बाद 8616 वोटों से पिछड़ गये हैं। भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन कुमार चौहान अब तक 2172 वोट जुटा चुके हैं। यहां अब तक 41851 वोटों की गणना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : राहुल बनकर दुष्कर्म करने का आरोपी अफजाल गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *