हल्द्वानी…महंगाई डायन: महानगर कांग्रेस ने गैस सिलेंडरों को पहनाई माला और धरना देकर लगाए नारे— हाय—हाय महंगाई

हल्द्वानी। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में बुध पार्क में गैस सिलेंडर को माला पहनाकर धरने के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान बोलते हुए महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह कुंवर,जगमोहन सिंह चिल्वाल महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट व महानगर महामंत्री भोले शंकर जोशी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में कहा कि आज आम जनता डीजल पेट्रोल रसोई गैस, हर प्रकार की खाद्य सामग्री, सब्जियां खाने का तेल सभी चीजों के दाम आसमान पर हैं।

सितारगंज…अवैध खनन: आरवीएम लदे दो डंपर और एक ट्रक पकड़ा, बाजपुर की रॉयल्टी पर यूपी के सरकड़ा जा रहा था माल

सरकार ने हर वस्तु के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आम आदमी एक वक्त की रोटी खाने में भी असमर्थ सा हो गया है। सरकार को जनहित में बढ़ते दामों को 50% वापस लेना चाहिए। प्रदेश महामंत्री हाजी सोहेल, वरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह बोरा, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, महानगर उपाध्यक्ष सतनाम सिंह किसान नेता मनोज शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, त्रिलोक बर्नोली ने कहा कि महंगाई की मार हर परिवार के हर व्यक्ति तक पहुंच चुकी है।

सितारगंज…सम्मान: जयपुरिया स्कूल के मेधावी छात्र सम्मानित

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर...विशेष विचारधारा पर नहीं जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा : संदीप सांख्यान

सरकार है कि अपनी आंख और कान बंद करके बैठी हुई है। सरकार का आम आदमी से बिल्कुल सरोकार नहीं रह गया है। आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ नेत्री जया कर्नाटक, महानगर सचिव मोनिका सती मुन्नी, पंत पुष्पा तिवारी व शाहिस्ता ने कहा कि महंगाई की मार सबसे ज्यादा घरेलू महिलाओं पर पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर, अगले 24 घंटों में होगी झमाझम बारिश

काम की बात… जी मचलाने पर क्या खाएं-क्या नहीं, जानिए यहाँ

उनके लिए अपने बच्चों को भरपेट भोजन कराना भी मुश्किल हो रहा है। महंगाई की सबसे अधिक मुश्किल महिला को झेलनी पड़ती है, मोदी सरकार को महिला विकास के लिए महंगाई को तुरंत वापस लेना होगा। कार्यक्रम में मौजूद कैलाश शाह, सेवादल इंदर बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गोनिया, नितिन भट्ट, अबरार सिद्धीकी, महानगर महासचिव गोविंद सिंह बगड़वाल, महानगर महामंत्री संदीप भैसोड़ा, हिमांशु जोशी, जीवन बिष्ट, प्रदीप नेगी, गिरीश पांडे, मनीष चौहान, अशोक जोशी, संजय उप्रेती, मनोज श्रीवास्तव, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्‍ड ब्रेकिंग : राज्य को मिले 246 नये एमबीबीएस चिकित्सक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *