सुप्रभात…आज का पंचांग, आज इनकी है जयंती और पुण्य ​तिथी और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना राशिफल

6 मई 2022, शुक्रवार, श्री आदि शंकराचार्य जयंती। सूरदास जयंती। श्री रामानुजाचार्य जयंती (दक्षिण भारत), सूर्योदयः- प्रातः 05:29:00, सूर्यास्तः- सायं 06:31:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि 12:33:10 तक तदोपरान्त षष्ठी तिथि, पंचमी तिथि के स्वामी नाग देवता हैं तथा षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं। आर्द्रा नक्षत्र 01:44:02 तक तदोपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी गुरु जी हैं। धृति 19:05:46 तक तदोपरान्त शूल, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खाकर निकले। शुभ गुलिक काल 07:17:00 से 08:57:00 तक, आज का राहु काल 10:37:00 से 12:17:00 तक, यह तिथि समस्त शुभ कार्यों के लिए शुभ है तथा इस तिथि में ऋण किसी भी कीमत पर न दें।
आज इन चर्चित लोगों के है जन्मदिन
1861 – स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ मोतीलाल नेहरू का जन्म।
1942 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री लल थनहवला का जन्म।
1972 – आबिद खान भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी, आज के दिन उनका जन्म हुआ था।
1964 – भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक खजान सिंह का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथी
1946 – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन हुआ था।
2010- भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार) गोविंद मुनीस का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा।आप काम के प्रति समर्पित रहेंगे,और इसके अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे। लेकिन भावनाओं पर आपको नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा अति उत्साह के कारण आप कोई जोखिम भी उठा सकते हैं।

वृष राशि- आज आपको दैनिक कार्य सुनिश्चित करने होंगे। अन्यथा आपका दिन व्यर्थ के कार्यों में व्यतीत हो सकता हैं।आर्थिक लेन-देन में भी आपको काफी ध्यान रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है।यदि आप बेरोजगार हैं,तो आज आपको रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।

कर्क राशि-आज के दिन आपको अपने नियमित कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। किसी नये या जोखिम वाले काम को हाथ में न लें। धन प्रबंधन की भी जरूरत है, अन्यथा धन का अपव्यय भी हो सकता है।

सिंह राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको किसी परिचित व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। आपका कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उसमें भी सुधार की संभावना बन रही है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में शुभ है। खासतौर पर यदि आप नौकरी या रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको खुशी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  काम की बात : लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

तुला राशि-आज आपके धैर्य की परीक्षा का दिन है। आज आपको विचलित नही होना है। क्योँकि कार्य क्षेत्र में काफी उलझन आ सकती है। आपको वेबजह अपमान भी झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  viral video: क्या है चंडीगढ़ के 'डीजल पराठे' की सच्चाई? भड़के लोग, रेस्तरां के मालिक ने दी सफाई

वृश्चिक राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित करना होगा। कुछ नया काम या नया प्रयोग करना आज उचित न होगा। यदि आप स्वास्थ्य कारणों से परेशान हैं, तो आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : मां शूलिनी आटो रिक्शा यूनियन के देवी चौकी के बाद भंडारे का समापन

धनु राशि-आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं। यदि आप कोई सार्वजनिक कार्य कर रहे हैं, तो आपको मान-सम्मान भी मिल सकता है।
मकर राशि-आज आपके परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे ।यदि आप किसी रोग-बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज आपको रोग से काफी राहत मिल सकती है।
कुम्भ राशि-आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है, अतः लेनदेन के मामलों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। किसी परिजन के कारण आपका मन अशान्त रह सकता है। लेकिन आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
मीन राशि-आज आप पारिवारिक विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं। आप की दिनचर्या भी अस्तव्यस्त रह सकती है। लेकिन यदि आप संयम से काम लेते हैं, तो आज आप कोई उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *