बागेश्वर न्यूज : कौसानी पुलिस ने सूझबूझ से तीन घंटों में अल्मोड़ा से ढूंढ निकाली लापता लड़की

बागेश्वर। आज सुबह कौसानी थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने तीन घंटे के भीतर अल्मोड़ा से बरामद करके उसके परिजनों को सौंप दिया। लापता लड़की के पिता ने थाना कौसानी में आकर सूचना दी उसकी पुत्री घर से करीब 10:00 बजे बिना बताए कहीं चली गई है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कौसानी पुलिस ने अपने मुखबिरों को लड़की की तस्वीरें भेजीं और लड़की के बरामदगी के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में पुलिस के खबर मिली की लड़की अल्मोड़ा में है। इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर लड़की को बरामद कर लिया। लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर लड़की के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस की टीम में कौसानी की थानाध्यक्ष निधि शर्मा,सिपाही सुरेंद्र कुमार व रविंद्र सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: कल तक पुलिस थाने में जमा करा दें सभी अपने लाइसेंसी हथियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *