हल्द्वानी…कर्मचारी राजनीति : वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी, वन कर्मचारी संघ एवं राजकीय वाहन चालक संघ ने आंदोलन को बनाया संयुक्त मोर्चा

हल्द्वानी। उत्तरांचल फोरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा, हल्द्वानी की तराई पूर्वी वन प्रभाग, जेल रोड, हल्द्वानी के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें चतुर्थ श्रेणी, वन कर्मचारी संघ एवं राजकीय वाहन चालक संघ, वन विभाग द्वारा हल्द्वानी/रूद्रपुर परिक्षेत्र स्थित कार्यालयों से सम्बंधित अनेक अति महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विचार-विमर्श एवं चर्चा की गई। जिसमें कर्मचारियों के आवास आवंटन व उनकी मरम्मत के सम्बंध में विस्तृत विचार किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज : सरकार पर संकट के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अए कोरोना की चपेट में, चिकित्सालय में भर्ती

बैठक में सम्बंधित वन अधिकारी द्वारा आवास आवंटन एवं मरम्मत कार्य में बरती जा रही घोर अनिमितताओं की निन्दा की गईं, कहा गया कि संगठन कई वर्षों से आवास आवंटन एवं मरम्मत कार्य के सम्बंध में उच्चाधिकारियों को अपने पत्रों एवं भेट-वार्ता के द्वारा भी अवगत करा रहा है।

हिमाचल…ब्रेकिंग: किन्नौर में शोंग-टोंग परियोजना की ट्रॉली का हुक टूटा, दो सुपरवाइजरों की दबने से मौत

परन्तु सम्बंधित वन अधिकारी द्वारा इस पर कोई संज्ञान नही लिया जा रहा है। मजबूरन संगठन को आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ रहा है। इसी क्रम में आज वाहन चालक व वन कर्मचारी संघ हल्द्वानी, चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारी संघ एवं फारेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा हल्द्वानी के समस्त पदाधिकारियो की एक अहम बैठक आयोजित की।

यह भी पढ़ें 👉  लो कल्लो बात : दसवीं की उत्तराखंड टॉपर प्रियांशी रावत ने जिस स्कूल में की पढ़ाई उसके पास नहीं है दसवीं बोर्ड की मान्यता, जांच के आदेश

हिमाचल… लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे कर्मी

जिसमें तीनो संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में संयुक्त मोर्चा गठन करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की। सभा में उपस्थित वान चालक संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष रमेश गिरी,उत्तरांचल फारेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाखा हल्द्वानी के अध्यक्ष संजय सनवाल, देवेन्द्र बिष्ट महामंत्री, उमेश चंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन मसीह सयुक्त मंत्री, गिरीश चंद्र पंत संरक्षक, संतोष जोशी कोषाध्यक्ष, भोपाल सिंह मेहता आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल सहित सभी पर्यटक स्थल सौ फीसदी सुरक्षित- केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, ग्राउंड जीरो पर उतरकर लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *