हल्द्वानी… पांच घंटे की बारिश ने धोया साल भर का विकास, सड़कों में भरा पानी, घरों—दुकानों में भरा पानी, जल निकासी व्यवस्था फेल

हल्द्वानी। मौसम विभाग का पूर्वानुमाान आज सच साबित हुआ। 6 बजे से पूर्वाहृन 10 बजे तक शहर में मूसलाधार बारिश पड़ी। अब तेज बारिश ने रिमझिम का रूप ले लिया है। यहां सुबह छह बजे से नौ बजे तक 140 एमएम बारिश हो चुकी है।

गौला बैराज में पानी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। आसमान पर अभी भी घटाटोप बादल छाए हुए हैं। आज हुई बारिश ने शहर की तमाम सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया। गलियां में पनी भर गया।

बारिश के बाद हाल ही में पूरे शहर में बनाई गईं नालियां पानी को वेग को संभालने में नाकाम दिखीं। लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। उधर एसटीएच के पीछे प्रगति विहार में नहर ओवर फ्लो हुई तो आसपास के 25 —30 घरों में पानी भर गया।

नैनीताल रोड पर सबजज कोर्ट के सामने सड़क किनारे खड़े कई वाहन पानी के साथ बहते दिखे। इसी रोड पर विशाल मेगा मार्ट के सामने बीच सड़क पर बड़ा सा गड्ढा बन गया। दोपहद बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा शर्मा ने यहां का मौका मुआयाना किया।


बाजार में भी गलियों के किनारे बनी नालियां ओवर फ्लो होने के कारण दुकानों में पानी जा घुसा।
गौला बैराज में 9 बजे पानी काजल स्तर 502.12 मीटरथा।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

जबकि बैराज में खतरे का निशान 504.97 मीटर पर है। फिलहसल 1639 क्यूसेक पानी ​बैराज से डिसचार्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *