पिथौरागढ़… दुस्साहस : थल में पुलिस कर्मियों को पीटा, आरोपी व्यापारी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जिले के थल क्षेत्र में दो पुलिस कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद सुलझाने गए पुलिस कर्मियों को एक व्यापारी ने जमकर पीट दिया। घटना में एक पुलिस कर्मी को काफी चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को विजय कुमार नामक एक व्यक्ति ने व्यापारी किशन सिंह भैसोड़ा के साथ विवाद होने पर मौखिक सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल हरीश राम वर्मा और गणेश राम ने व्यापारी से शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा। इससे व्यापारी किशन का पारा चढ़ गया और उसने लकड़ी की फंटी से दोनों पुलिस कर्मियों को जमकर पीट दिया। साथ ही अभद्रता कर जान से मारने की भी धमकी दी।

उत्तराखंड…दुर्भाग्यजनक : दुल्हन सजी धजी करती रही बारात का इंतजार, लेकिन दहेज लोभी वर पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा, केस दर्ज

इधर, सूचना पाकर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 186, 332, 353, 307, 504, 506 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार लिया। जबकि दोनों घायल पुलिस कर्मियों को पीएचसी गोचर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने कांस्टेबल गणेश राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। यहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल के जंगल में लगी आग को काबू करने के लिए एनडीआरएफ की प्लाटून ने मोर्चा संभाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *