उत्तराखंड…ये क्या: पत्नी को आगरा छोड़ने गए कर्मचारी के घर में चोरी

देहरादून। पत्नी को छोड़ने आगरा गए कर्मचारी के बंद घर में चोरी हो गई। चोर अंदर से तीन लैपटॉपए एक आई फोन, 35 हजार रुपये नगदी और अन्य सामान चुरा ले गए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षितिज शुक्ला और उनकी पत्नी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कंपनियों में नौकरी करते हैं।
बीते शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को छोड़ने आगरा चले गए। दून में वह ममगईं मोहल्ला, डांडा खुदानेवाला में किराये पर रहते हैं। शनिवार को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा था।
अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर नगदी समेत तीन लैपटॉप और अन्य सामान चुरा ले गए थे। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आसपास से साक्ष्य जुटाकर उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में भिड़े दो पक्ष… महिलाओं से छेड़खानी, खाने को लेकर विवाद, जमकर हुआ हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *