सुप्रभात, आज का पंचांग, जेई मेन्स के दूसरे सैमेस्टर का एग्जाम आज, सुनिए कौन है शिव और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

25 जुलाई 2022, सोमवार, सावन माह का पहला प्रदोष व्रत, जेईई मेन के दूसरे सैमेस्टर की परीक्ष आज, सूर्योदयः प्रातः 05: 21: 00 सूर्यास्तः. सायं 06: 39: 00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, वर्षा माह, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि 04: 19: 15 बजे तक तदोपरान्त त्रयोदशी तिथि,द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं तथा त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं, मृगशिरा नक्षत्र 01: 00: 00 तक तदोपरान्त आर्द्रा नक्षत्र, . मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं तथा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं। ध्रुव योग 03: 02: 00 तक तदोपान्त व्याघात योग, शुभ गुलिक काल 02: 09: 00 से 03: 52: 00 तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहुकाल 07: 20: 00 से 09: 02: 00 तक, यह तिथि यात्रा को छोड़कर सभी धार्मिक कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1894: विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का जन्म।
1966: भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हरसिमरत कौर बादल का जन्म।
1929: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा ष्भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक सोमनाथ चटर्जी का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1880: सार्वजनिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का निधन।
1956: उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का निधन।
2012: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी आर इशारा का निधन
सावन महीने का पहला प्रदोष व्रत
1- प्रदोष व्रत में भोलेनाथ की पूजा सायं काल में की जाती है। ऐसे में स्नान के बाद पूजन कर व्रत का संकल्प लें। फिर दूध ग्रहण करें। 2- फलों का सेवन भी कर सकते हैं। वहीं दिन में एक समय ही फलाहार करें। 3- प्रदोष काल में व्रत में हरे मूंग का सेवन करें। हरा मूंग पृथ्वी तत्व है और मंदाग्नि को शांत रखता है। 4- प्रदोष काल में शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के बाद खाना खा सकते हैं।
सुनिए भगवान शिव की आरती

आज होगी JEE Main 2nd Semester Exam
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा आज होगा। पहले या परीक्षा 21 जुलाई को होनी थी। इस परीक्षा के लिए करीब 6.29 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।परीक्षा देश के बाहर 17 शहरों समेत देश के 500 शहरों में आयोजित की जानी है। इससे पहले, एंट्रेंस एग्जाम 21 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाली थी। एनटीए ने परीक्षा का पहला सेमेस्टर 23 से 29 जून तक आयोजित किया था और रिजल्ट 12 जुलाई को घोषित किया था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जाने अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी वर्ग से जुड़े लोगों का दिन पूर्ववत व्यतीत होगा, लेकिन व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ समास्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके द्वारा जल्दबाज़ी में गलत निर्णय भी लिए जा सकते हैं।आज आप भावनात्मक रूप से भी काफ़ी कमज़ोर रह सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी कोई ख़ास अच्छा नही रहेगा।
वृष राशि: आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षाकृत आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। हालाँकि आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन आत्मविश्वास में कुछ कमी रह सकती है। किसी कार्य विशेष को लेकर किये जाने वाले प्रयास दिशाहीन हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल की कमी रह सकती है। निर्णय लेने में आप जल्दबाज़ी कर सकते हैं
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आज आपके मस्तिष्क में रचनात्मक और सर्जनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। यदि आप किसी रचनात्मक कार्य अथवा संगीत, वादन, लेखन आदि कला से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रह सकता है। आज आप परिवार के साथ या दोस्तों के साथ किसी पर्यटक स्थल में घूमने भी जा सकते हैं। नौकरी व्यापार की दृष्टि से भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। कामकाज को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपका स्थानांतरण घर से दूर हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी रह सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रहने वाला है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए बांस के पात्र में चावल भरकर दान करें।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। आपकी कोई महत्वकाँक्षी योजना आज सफल हो सकती है। नौकरी व्यवसाय में प्रगति और उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।आप नई आर्थिक गतिविधि से भी जुड़ सकते हैं। किसी अच्छी योजना में धन निवेश भी कर सकते हैं।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।ख़ासकर नौकरी व्यापार में आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होने वाले है। बेरोजगार युवाओं को भी रोजगारपरक अच्छे मौके हासिल होंगे।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। आज आप पूर्व नियोजित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज में किसी प्रकार का फेरबदल भी संभव है। यदि आप क़ानूनी प्रक्रिया से जुड़े हुए व्यक्ति हैंएतो आज आपको विशेष उपलब्धि मिल सकती है।यदि आप नौकरी वर्ग से हैंएतो आज आपको मनुकूल स्थानांतरण मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपके स्थाई कामकाज तो प्रभावित नही होंगे, लेकिन मन अधिक चलायमान रह सकता है। कारणवशात काम के प्रति गम्भीरता कम हो सकती है। कामकाज को लेकर अचानक आने वाली कुछ चुनौतियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में उलझने की संभावना भी बन रही है।
धनु राशिः आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं। तो आज आपको व्यापारिक गतिविधियों को विस्तार देने के मौके भी मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी। लेक़िन यदि आप पहले से अस्वस्थ हैं, तो आज स्वास्थ्य कारणों से आप परेशान रह सकते हैं।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य अपेक्षानुसार सफलता की ओर आगे बढ़ते रहेंगे। तथा आर्थिक कमी के कारण रुके हुए कार्य भी हल हो सकते।लेकिन जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कुम्भ राशिः आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन मानसिक तौर पर आप अधिक गतिशील रह सकते हैं। फलस्वरूप कामकाज के प्रति गम्भीरता कम हो सकती है। आप का झुकाव मनोरंजक विषय.वस्तुओं की ओर अधिक रह सकता है। विपरीत लिंगी के प्रति भी आकर्षण रहने की संभावना बन रही है।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई काम पूर्ववत चलते रहेंगे। व्यापार में कुछ नये उन्नतिकारक अवसर भी आपको मिल सकते हैं। आज आप घर के लिए कीमती सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं। लेक़िन किसी निजि परिजन के प्रति अधिक भावनात्मक लगाव के कारण आप उदास रह सकते हैं। प्रेम – प्रसंग में भी अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
आज जानिए, कौन हैं भगवान शंकर

https://youtu.be/FraFv6rQx54

आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्राकृतिक आपदा के लिए दिए गए 1800 करोड़ का मांगा हिसाब

आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *