पिथौरागढ़…दुःखद: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से महिला की मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी गिराली में घास काटने जंगल गई एक महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। गुरुवार को गिराली के ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह कन्याल ने बताया कि दो दिन पूर्व 32 वर्षीय मंजू देवी घास काटने कोनेयाएडी स्थित जंगल गई।

इस दौरान एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत से परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम प्रधान कन्याल ने बताया कि महिला के अलावा उसके परिवार में पति और तीन बच्चे 12 वर्षीय नेहा, 10 वर्षीय रवि कुमार व 8 वर्षीय मनीषा हैं।

पति राम प्रसाद दिव्यांगता के चलते देख नहीं सकते। मृतक महिला ही अब तक खेती और दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। महिला की मौत के बाद अब परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। उनकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल सहित सभी पर्यटक स्थल सौ फीसदी सुरक्षित- केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, ग्राउंड जीरो पर उतरकर लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *