ये क्या…वृद्ध मां को अपने हाथ से जलेबी खिलाने के बाद शराबी बेटा फांसी पर झूल गया

कानपुर। बिधनू तुलसियापुर गांव में शनिवार की सुबह शराब के नशे में घर पहुंचे राजमिस्त्री ने वृद्ध मां को हाथों से जलेबी खिलाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद भाई कमरे पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।


तुलसियापुरवा निवासी28 वर्षीय राजमिस्त्री रवि कुमार का शनिवार सुबह कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी के फंदे से लटका शव बरामद हुआ।
मृतक के बड़े भाई विनोद ने बताया कि रवि शराब का आदी था। जिसकी वजह से उसकी पत्नी बेबी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।


शनिवार सुबह रवि शराब के नशे में जलेबी लेकर घर आया। उसने वृद्ध मां दर्शनी देवी को अपने हाथ से जलेबी खिलायी और अपने बड़े भाई विनोद को भी खाने को बोला। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद विनोद उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था।

जिस पर उसने पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने शव फंदे से उतार पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम् के लिए भिजवाया। विनोद ने बताया कि उसके मंझले भाई कैलाश ने भी चार साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

जिसके बाद रवि की शादी कैलाश की पत्नी बेबी से कर दी गई थी। बेटे का शव देख वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल न्यूज: हिमाचल सूचना आयोग ने सोलन के दो अधिकारियों पर लगाया जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *