लालकुआं… सेन्चुरी में धूमधाम से मना देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस

लालकुआं। सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर संस्थान में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पारितोष राय ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में प्रबंधन वर्ग, कर्मचारीगण एवं श्रम संगठनों के सम्मानित पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारितोष राय ने अपने संबोधन में देश में पिछले 75 वर्षों में हुए विकास के बारे में विस्तार से बताया। समस्त सेन्चुरी परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को समाज में वर्तमान में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने हेतु सार्थक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के उपाध्यक्ष एपी पाण्डेय ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन कारखाना प्रबंधन एसके बाजपेयी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  2 मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *