सुप्रभात, आज का पंचांग, आज का इतिहास, सूर्य उपासना, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

11 सितम्बर 2022, रविवार, पितृ पक्ष का द्धितीय श्राद्ध, पेट्रियट डे (अमेरिका), शिक्षक दिवस (अर्जेंटीना)
सूर्योदयः. प्रातः 05: 51: 00, सूर्यास्तः.सायं 06: 09: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, तिथिः प्रतिपदा तिथि 13: 15: 52 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि, प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्मा देव जी हैं। पूर्वा भाद्रपद 09: 02: 00 तक तदोपरान्त उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, पूर्वा भाद्रपद तिथि के स्वामी गुरु देव हैं तथा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि जी हैं। शूल योग 11: 59: 09 तक तदोपरान्त गंड योग, शुभ गुलिक काल 03: 24: 00 से 04: 58: 00 बजे तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहुकाल 04 : 58: 00 से 06: 31: 00 तक, प्रतिपदा तिथि को विवाह, यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा, गृह प्रवेश आदि मंगल कार्य के लिए अशुभ मानी गयी है।

आज कें दिन जन्में थे ये प्रसिद्ध लोग
1862: अमेरीकी लेखक ओ हेनरी का जन्म हुआ था।
1885: अंग्रेजी उपन्यासकार डीएच लॉरेंस का जन्म हुआ था।
1895: भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी विनोबा भावे का जन्म हुआ था।
1965: सीरियाई राजनेता और 21वें राष्ट्रपति बशर अल.असद का जन्म हुआ था।
1977: अमेरिकी रैपर, फिल्म निर्माता और अभिनेता लुडाक्रिस का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1948: बीसवीं सदी के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ था।
1964: हिन्दी साहित्य के प्रमुख कवि, आलोचक, निबंधकार, कहानीकार तथा उपन्यासकार गजानन माधव मुक्तिबोध का निधन हुआ था।
1971: सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता निकिता ख़्रुश्चेव का निधन हुआ था।
1987: हिन्दी कवयित्री महादेवी वर्मा का निधन हुआ था।

आज करें सूर्य देव की उपासना

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। शारीरिक तौर पर आप काफ़ी सक्रिय रह सकते हैं, लेक़िन ध्यान दैनिक कार्यों में केन्द्रित रखें। अन्यथा आपकी मेहनत व्यर्थ जा सकती है। दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों से धन लाभ होगा। यदि आप विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पर्यटक स्थल में भी आप जा सकते हैं। शुभ कार्यों में धन का व्यय भी संभव है।

वृष राशि- आपके स्थाई कामकाज संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में भी आशानुकल प्रगति होगी। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा और विचारों में सकारात्कता रहेगी। करियर में कुछ अच्छा परिवर्तन भी संभव है। यदि आप नये व्यवसाय की स्थापना हेतु प्रयासरत हैं, तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य भी सुधरने शुरू होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर संशय की स्थिति में हैं, तो आज आप उचित व प्रभावी निर्णय लेने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून एक्सप्रेस के ट्रेक पर एक कुंतल का पत्थर, 1100 लोगों की जिंदगी पर मंडराया खतरा, रेलवे ने शुरू की जांच

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज आज भी यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधित उलझे हुए व रूके हुए मामले सुधरते जाएंगे।ख़ासकर जो लोग नवीन व्यवसाय व नौकरी आदि पाने के लिए प्रयत्नशील हैं,उन्हें कुछ अच्छे सुझाव व अच्छे संकेत मिलने शुरू होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप अविवाहित हैं,तो आज आपके मनोनुकूल रिश्ता आ सकता। है।

कर्क राशि- कामकाज को लेकर आज आप संतुष्ट रहेंगे। करियर में परिवर्तन व विस्तार चाहने वालों को उम्मीद के अनुसार परिणाम दिखेंगे। आज आपको आपकी प्रतिभा के कारण ख्याति मिल सकती है। पारिवारिक पृष्ठभूमि का लाभ मिलना भी संभव है। पूँजि निवेश का भी योग बन रहा है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे।प्रस्तावित कार्यों में रुकावटें तो आ सकती हैं, लेक़िन आपके सार्थक प्रयास से कार्य हल हो जायेंगे। आज आपका मनोवल काफ़ी अच्छा रहेगा व मस्तिष्क में उन्नत व सृजनात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। अधिकारी वर्ग से अथवा शासन स्तर पर आप काम निकालने में सफल होंगे। लेक़िन क्रोध की अधिकता व अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। और यदि कहीं धन निवेश करना हो,तो सोच-विचार के बाद निर्णय लें।
कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर में कुछ ख़ास होने की संभावना बन रही है। आज आपकी कल्पना शक्ति व विचार शक्ति बहुत अच्छी रहने वाली है। यदि आप टेक्नोलॉजी व रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज का दिन आपके लिए काफ़ी उपयोगी रह सकता है। सकारात्मक पहल से आपके लम्बे समय से रुके हुए कार्य हल होंगे।आपको आज अच्छा रिश्ता भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ की छत पर चढ़े आंदोलनकारी छात्र, पेट्रोल की केन व माचिस साथ ले गए, आत्मदाह की दी धमकी

तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी शुभ रहने वाला है। करियर में अपेक्षित लाभ होगा। यदि आप नौकरी व्यवसाय से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसमें स्थाई सुधार की संभावना बन रही है। पैसों की कमी व संशाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। कुल मिलाकर आज आपको संघर्षों से काफ़ी हद तक राहत मिलने वाली है।
वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पुर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि थोडी बहुत उतार चढ़ाव से भी आपको जूझना पड़ सकता है। लेकिन ये अच्छी बात है, कि आज आपके विचार काफी उन्नत व सर्जनात्मक रहने वाले हैं। फलस्वरूप आप कामकाज को लेकर कोई अच्छा निर्णय लेने में व रणनीति बनाने में सफल हो सकते हैं। विधार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  ​शिमला ब्रेकिंग : खाई में समाई मारुति कार, ठियोग के दो दोस्तों की मौत, दो घायल

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी मामलों में आपको आशानुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप स्वरोज़गार व नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा व पद मिलने की संभावना बन रही है। भूमि व वाहन की योजनायें सफल होंगी। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।घर के समीप स्थानांतरण भी मिल सकता है। मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नति की संभावना बन रही है। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। आज आपके महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बन सकते हैं। आप त्वरित व प्रभावी निर्णय लेने में सफल होंगे।आत्मविश्वास भी बहुत अच्छा रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलने की अच्छी संभावना है। आज आप कोई बड़ा व महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आप आर्थिक सहयोग दे सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। धन लाभ आपको हो सकता है। हालाँकि थोड़ी बहुत मानसिक अस्थिरता भी रह सकती है। कामकाज को लेकर आपकी सुनियोजित योजनायें हल होंगी।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में आज आपको उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। घर में ख़ुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज आपका चिंतन व विचार शक्ति बहुत अच्छी रहने वाली है। आपकी रुचि धर्म कर्म व सद्कर्मों में बनी रहेगी। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
आपका दिन शुभ हो
आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *