उत्तराखंड… शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती ने कहा कुछ समय पहले उसकी पहचान पहाड़गंज निवासी वसीम से हुई थी। वसीम ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

20 सितंबर को वसीम ने उसे अपने घर बुलाकर उसे बताया कि उसने शादी कर ली है। अगर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की तो वह उसे जान से मार देगा। विरोध करने पर वसीम और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग : शिमला-मटौर फोरलेन प्रभावित एवं विस्थापित संघर्ष समिति ने निकाली रोष रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *