सितारगंज…जागरूकता अभियान : सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, होगी कार्रवाई

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
ग्राम पंचायत पंडरी में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर सहायक विकास अधिकारी केसी बहुगुणा एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को जागरुक किया। चेतावनी दी गई कि प्लास्टिक का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी।


दोनों अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों को बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग करना पूर्णत्या प्रतिबंधित है।
अधिकारियों ने ग्राम वासियों से दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किए जाने को लेकर शासन के आदेश की जानकारी दी।

कहा कि पालीथीन का उपयोग करने पर जुर्माने की करवाई की जाएगी। साथ ही पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत ग्राम पंचायत में साफ सफाई व्यवस्था का प्रचार प्रसार किया।

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर लगेगा जुर्माना
ग्राम पंचायत डोहरा में सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी बलवीर सिंह,ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह और उप प्रधान नरेश सिंह ने लोगों को जागरूक किया। प्रधान और वीडीओ ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण प्रतिबंधित है। इसका प्रयोग करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग : सरकारी नौकरी न मिलने से इंजीनियर युवक ने नानी के घर फंदा लगाकर की दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *