दून भाजपा को बड़ा झटका ग्राम पंचायत सनेड में बी.डी.सी. सुरिंदर सैनी व राणा परिवार भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल

बद्दी।
जैसे ही हिमाचल में विधानसभा चुनावों का ऐलान हुआ है तब से दून भाजपा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं। आज ग्राम पंचायत सनेड में 20 परिवारों ने भाजपा को किनारे कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
बी.डी.सी. सदस्य सुरिंदर सैनी ने भाजपा से पूर्व विधायक परमजीत पम्मी पर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा की इन्होंने अपने कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ अपना विकास किया है। पिछले पांच साल में दून क्षेत्र 15 साल पीछे चला गया। पूर्व में भाजपा को टिकट पर चुनाव लड़ चुके स्वर्गीय इंदर पाल राणा के बेटे संजीव राणा ने आज अपने 20 परिवारों को साथ लेकर राम कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस का दामन थाम लिया।
संजीव राणा ने कहा की वह पिछले 40 सालों से भाजपा की सेवा करते आए है। लेकिन सिवाए धोखे और जुमलो के उन्हें कुछ नही मिला। उन्होंने कहा की वह तन मन धन से राम कुमार और कांग्रेस के साथ हैं।
बाद में राम कुमार ने हार पहनाकर सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और कहा की लोगों ने अब अपना मन बना लिया है। दून की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही दून क्षेत्र के रुके हुए विकास की गाड़ी को पुनः पटरी पर लाया जाएगा। बलबीर राणा, राजेश राणा, कुलदीप, संजय, राजिंदर राणा, बिंदर, संजीव राणा, गीता चौधरी, मेशी राणा, अनिता, गुरपाल, अभिषेक राणा, सोमा राणा, रजनी, अंजना, राखी, निशा, उर्मिला, प्रताप, अंजू राणा ने कांग्रेस ज्वाइन की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का बड़ा सवाल…तो क्या इस बार भी मानसून में गौला पुल से खतरे से खाली नहीं होगा सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *