पिथौरागढ़… 12 वर्षों से फरार भगोड़ा पति गिरफ्तार, पत्नी को किया था आत्महत्या करने मे मजबूर

पिथौरागढ़। विगत बारह वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने वाला आरोपी मुकदमा दर्ज होते ही फरार हो गया था।

पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया। बारह वर्ष पूर्व चार अक्टूबर 2010 को कोतवाली पिथौरागढ़ में चंदन प्रसाद पुत्र नंदू राम निवासी ग्राम पातली, तहसील डीडीहाट हाल निवासी शिव बिहार कालोनी, न्यू रई पिथौरागढ़ के खिलाफ अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में भादवि धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करती कि इससे पहले ही आरोपी चंद प्रसाद फरार हो गया था।

कोर्ट से कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी जब चंदन सामने नहीं आया तो तीन वर्ष बाद 2013 मेें न्यायालय ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। तब से पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में जुटी थी।

इधर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस फरार व मफरूर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन परवेज अली व प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय के पर्यवेक्षण में अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत एसआई दिनेश चंद सहित पुलिस टीम ने बारह वर्षों से फरार चल रहे चंदन प्रसाद को धारचूला रोड में सनवाल बैंड के पास धर दबोचा।

पूछताछ में पत्नी को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने वाले चंदन ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए इस बीच अलग-अलग स्थानों पर नौकरी कर रहा था। वर्तमान में पिछले कुछ वर्षों से गढ़वाल में वाहन धोने का कार्य कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  मातृ-मृत्यु दर व शिशु-मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिये करें ठोस प्रयास-डीएम तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *