सुप्रभात…19 नवंबर 2022 : आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

19 नवम्बर 2022,शनिवार,विश्व शौचालय दिवस, सूर्योदयः प्रातः 06:38:00, सूर्यास्तः सायं 05:22:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079,शक संवतः 1944,सूर्य दक्षिणायण, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि 07:06:00 तक तदोपरांत एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तदोपरांत एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 24:15:14 तक तदोपरांत हस्त नक्षत्र,उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं तथा हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्र देव हैं। विषकुंभ योग 24:24:00 तक तदोपरान्त प्रीति योग, शुभ गुलिक काल 06:46:00 A.M से 08:06:00A.M बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। राहुकाल 09:26:00A.M से 10:46:00P.M बजे तक, अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
आज के दिन इन हस्तियों का हुआ था जन्म
1835 : बहादुरी की मिसाल लक्ष्‍मीबाई का जन्‍म।
1917 : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्‍म।
1915 : ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली दक्षिणी अमेरिकी अनीता लिज़ाना का जन्म।
1922 : रूसी भाषाविद् और महाकवी यूरी नोरोजोव का जन्म।
1928 : विश्व के प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का जन्म।
1951 :हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ज़ीनत अमान का जन्म।
1975 : देश की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का जन्‍म।
आज की इनकी है पुण्यतिथि
2022 : आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन हुआ।
1980 : प्रसिद्ध उपन्यासकार वाचस्पति पाठक का निधन।
2008 : समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का निधन।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।यद्यपि थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव संभव है। लेकिन आय के साधन यथावत बने रहेंगे। पैसों की कमी अथवा अन्य कारणों से रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से सहयोग मिलने की आज भी संभावना बन रही है। भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। कामकाज में आपको  उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। नवीन कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर जाने का योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार की अच्छी संभावना बन रही है।लेकिन निवेश संबंधी मामलों में जल्दबाज़ी से बचना होगा। स्थाई संपत्ति संबंधी योजनायें हल होंगी। रोज़गार परक योजनाओं में सफलता मिल सकती है।                 
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। वैसे तो आज आप कामकाज को लेकर सक्रिय रहेंगे,लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में मानसिक द्वन्द रह सकता है। करियर से जुड़े लोगों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। कुछ नये व उपयोगी लोगों से भी आपके संबंध स्थापित हो सकते हैं।कामकाज के सिलसिले में भ्रमण संभव है। 
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। करियर में कुछ शुभ परिवर्तन भी  संभव है। शासन स्तर पर रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे।  यदि आप रचनात्मक व प्रस्तुतिकरण आदि कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। हालाँकि मन की अस्थिरता रहने व धन ख़र्च होने की संभावना भी बन रही है।                                 
कन्या राशि- आज का दिन आपके काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपके स्थाई कामकज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। आज आपको करियर में कुछ उन्नति व प्रगतिकारक अवसर भी मिल सकते हैं। आय के साधनों में गत दिनों की भांति सुधार संभव है। आपको सहयोगियों व परिजनों से सहानभूति व सहयोग मिलेगा।शुभ कार्यों में धन ख़र्च हो सकता है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ी-बहुत संघर्ष भी संभव है। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य अपेक्षानुसार हल तो होंगे। नौकरी/व्यवसाय के सिलसिले में आप घर से दूर जा सकते हैं। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। 
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्यों में पिछले दिनों की तुलना में आज अच्छी प्रगति होगी। आप स्वयं भी काफ़ी ऊर्जावान रहेंगे। अधिकारी वर्ग से आज भी सहयोग मिलेगा। करियर सबंधी लंबित प्रकरण सुलझने शुरू हो सकते हैं। 
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे।रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल  होंगे। कामकाज के संदर्भ में आप लम्बी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सहकर्मियों व अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा भी संभव है।     

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। हालाँकि थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव से भी आपको जूझना पड़ सकता है। यद्यपि आपके कुछ रुके हुए काम अचानक सुधरने शुरू हो सकते हैं। विदेश व शिक्षा संबंधी योजनायें हल होंगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रह सकती है।
कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए  सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल तो होंगे,लेक़िन भागदौड़ अधिक रह सकती है। धन प्रबंधन पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। यद्यपि बहुत दिनों से रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर निर्णय लेना हो,तो जल्दबाज़ी से बचें। 
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज संतोषजनक ढ़ंग से चलते रहेंगे। यद्यपि करियर में आज आपके लिए कुछ अच्छी उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती है। नये व्यापार से जुड़ने के योग भी बन रहे हैं। भूमि-वाहन ख़रीदने की योजनायें सफल होँगी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एल. बी. ए. चेयरमैन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का किया दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *