सितारगंज…खटीमा की इस पंचायत के प्रधान पर पत्नी ने लगाए दहेज उत्पीड़न व विवाहेत्तर संबंधों के आरोप, केस दर्ज

सितारगंज। खटीमा क्षेत्र के सडासड़िया पंचायत के प्रधान की पत्नी ने प्रधान सहित उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। यही नहीं उसने प्रधान पर किसी अन्य महिला के साथ घर से भागने का आरोप भ्ज्ञी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार गोविंद पुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2020 में खटीमा के सडासडिया गांव निवासी सुनील कुमार से हुआ था। वर्तमान में सुनील कुमार ग्राम प्रधान है।

पत्नी का आरोप है कि विवाह के दो माह बाद से ही उसे पति सुनील कुमार, ससुर विरेन्द्र प्रसाद—सास सुगान्ती देवी, देवर अनिल कुमार, बहनोई जितेन्द्र कुमार व कुंदन प्रसाद ,ननदें रीना देवी नन्द व सीमा देवी उसके साथ मारपीट करने लगे व दहेज की मांग करने लगे और अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे और कहते अगर वह दहेज नहीं लायी तो जान से मार दी जएगी।


महिला के अनुसार उसकापति सुनील कुमार वर्तमान में ग्राम सडासड़िया तहसील खटीमा जिला उधम सिंह नगर का ग्राम प्रधान है, जो कि अक्सर शराब पीकर उसके साथ गाली गलौच व दहेज की मांग करता रहता है।


महिला के अनुसार उसके माता-पिता ने काफी उधार लेकर उसकी शादी में उपहार स्वरूप एक बाइक व अन्य सामान दिया दिया था। आरोप है कि प्रधान सुनील कुमार अक्सर उसे धमकी देता था कि उसे जान से मारके दूसरी शादी करेगा। इसके बाद वह अपने मायके गोविंदपुर आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर ब्रेकिंग : शिमला-मटौर फोरलेन प्रभावित एवं विस्थापित संघर्ष समिति ने निकाली रोष रैली


उसका आरोपहै कि सुनील की उससे शादी से पहले सड़ासडिया निवासी एक महिला से अवैध संबंध थे। यह बात उसके विवाह से पहले उससे व उसके परिजनों से छिपाई गई। जिसके बारे में जब महिला को पता चला तो सुनील कुमार उक्त महिला के साथ फरार भी हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल के जंगल में लगी आग को काबू करने के लिए एनडीआरएफ की प्लाटून ने मोर्चा संभाला


सितारगंज पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की छज्ञनबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *