दुखद— यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में 10 यात्रियों की मौत

यहां नेशनल हाइवे में एक  यात्री बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें10 यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे यह बस अमृतसर से यात्रियों को लेकर कटरा की ओर निकली थी।

सूत्रों के मुताबिक  बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, जिसमें वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे अधिकांश यात्री सवार थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार  बस दुर्घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। उपायुक्त (डीसी) जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि 10 लोग मारे गए हैं, और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू लाया गया है। 12 अन्य को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। फिलहाल केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों को होश है, उनसे पूछाताछ की जा रही है। बस सफेद और गुलाबी रंग की थी और उस पर प्रिंस ट्रैवल्स लिखा था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यमुनोत्री धाम में दो ओर श्रद्धालुओं की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *