अल्मोड़ा ………….सीमा में तैनात वीर जवानों के लिए महिला कल्याण संस्था ने भेजी 3000 राखियां

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा आज सीमा में तैनात वीर जवानों के लिए 3000 राखियां भेजी गई। यह राखियां संस्था ने राजपूताना रेजीमेंट के सीओ को सौंपी गई और जवानों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे जवानों के स्वस्थ सुरक्षित रहने की कामना की गई।

महिला कल्याण संस्था द्वारा इसी भावना को लेते हुए आज संस्था की महिलाओं ने यह राखियां राजपूताना रेजीमेंट के अधिकारियों को बॉर्डर पर तैनात जवान भाइयों के लिए सौंपी। राजपूताना रेजीमेंट के अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनकी यूनिट के कुछ लोग लद्दाख जा रहे हैं जिनके द्वारा यह राखियां लद्दाख बॉर्डर पर भेजी जाएंगी

कार्यक्रम में राजपूताना रेजीमेंट के अधिकारियों के अलावा महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल सचिव पुष्पा सती आशा कर्नाटक रमा जोशी शांति शाह ममता चौहान आदि उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज: सीएम की अपील के बाद ग्रामीण इकट्ठा करने लगे पिरूल, जानीए कितने रुपये में खरीद रही सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *