हिमाचल ब्रेकिंग : अर्की के रूडाल की पशुशाला पर तेंदुए का धावा, 50 बकरियां मार डालीं

अर्की (हिमाचल)। अर्की उपमंडल के ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के गांव रूडाल में तेंदुए ने गौशाला पर धावा बोलकर 50 बकरियों को मार डाला। यह घटना शनिवार देर रात की है। आज पशु चिकित्सक और वन्य अधिकारियों की टीम रूडाल गांव पहुंची और मरी हुई बकरियों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की। पशुशाला के दूसरे कमरे में बंधे इन बकरियों के आठ बच्चे ही जीवित बचे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार रुडाल गांव के देवी राम ठाकुर की गौशाला में शनिवार की देर रात को तेंदुए ने घुसकर 50 के करीब बकरियों को मार डाला। आज सुबह जब देवीराम को घटना का पता चला तो उन्होंने दाड़लाघाट पशुपालन विभाग की डाक्टर मानवी चौधरी, सेवड़ा चंडी के वेटनरी फार्मासिस्ट नितीश भार्गव व वन्य अभ्यारण के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। अभ्यारण्य से सरबजीत सिंह मौके पर पहुंचे।


सेवड़ा चंडी के वेटनरी फार्मासिस्ट नीतेश भार्गव ने बताया कि गौशाला के साथ वाले कमरे में केवल 8 छोटे बच्चे ही जीवित बचे। बकरियों के मालिक ने वन्य अभ्यारण प्राणी एवं पशुपालन विभाग के डाक्टर को सूचित करके इन बकरियों का पोस्टमार्टम करवाया।


स्थानीय निवासी रोशन ठाकुर ने बताया की गांव रुडाल का एक हिस्सा वाइल्ड लाइफ रिजर्व सेंचुरी के मध्य में है। इसी वजह से खूंखार जंगली जानवरों का यहां खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी पूर्णचंद्र, लेखराम नेहरू, गोपाल ठाकुर, पुरूषोत्तम, टेकचंद, हाजरु राम व चंदू राम ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि बकरी स्वामी देवी राम एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने देवी राम को नुकसान का उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  viral video: क्या है चंडीगढ़ के 'डीजल पराठे' की सच्चाई? भड़के लोग, रेस्तरां के मालिक ने दी सफाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *