हल्द्वानी ब्रेकिंग : कलावती कालोनी में पुलिस की रेड, देह व्यापार का खुलासा, चार पकड़े, एक पीड़िता रेस्क्यू

हल्द्वानी। पुलिस ने कलावती के एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापामार कर यहां से चार लोगों को पकड़ा है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा इस अनैतिक कार्य में लगाई गई एक युवती को भी रेस्कयू किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली की एक टीम ने पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद आज कलावती कालोनी में एक घर में छापामारी की और यहां से कुछ लेागों को गिरफ्तार कर लिया।

देह व्यापार चलाने वाली महिला ऐसे ही एक मामले में पहले भी गिरफ्तार की जा चुकी है। रेस्क्यू की गई लड़की पंश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के साथ पकड़े गए लोगों को पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर की "ब्रदरहुड" संस्था ने आईएएस विवेक चंदेल को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *