हल्द्वानी न्यूज : उत्कृष्ट कार्य कर रही 24 महिलाओं को सारथी ने किया सम्मानित

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम शुक्रवार को समिति कार्यालय में हुआ। समिति के संस्थापक संयोजक नवीन पंत व संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी ने महिलाओं को पटका पहना व स्मृति चिह्ल देकर सम्मानित किया।

अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बिना महिला के आजकल कोई कार्य पूर्ण नहीं हो सकता है। इसलिए महिलाओं को सशक्त होकर समाज में अपने मजबूत भूमिका निभानी चाहिए।

महिलाओं ने भी अपने मन की बात पर बोलते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। यहां नवीन पंत, सुमित्रा प्रसाद, ज्ञानेंद्र जोशी, जाकिर हुसैन, दीक्षा पंत पांडे, पूजा पन्त, प्रेमा जोशी, हेमा जोशी, मीना शाही, मंजू सनवाल, वर्षा टंडन, शीला राणा, तारा बिष्ट, शीला भट्ट, रमा जोशी, कला नेगी, तनूजा टकवाल, नजमुसहर, सोना तिवारी, भावना पांडे, रंजना जोशी, बीना बिष्ट, बबीता टकवाल, आकांक्षा बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज: HNB चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति ने मेडिकल कॉलेज और कैंस संस्थान का किया निरीक्षण, जानें क्या बोले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *