सोलन ब्रेकिंग : सिरमौर की नाबालिगा से दुष्कर्म, सोलन निवासी आरोपी गिरफ्तार

नाहन। सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोलन निवासी 23 वर्षीय को आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वषीय किशोरी के साथ सोलन जिले के काबा क्लाहन क्षेत्र स्थित शाया गांव निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार ने बिना उसकी इजाजत के ही यौनाचार किया है।

पच्छाद के डीएसपी विद्याचंद नेगी ने बताया कि आज पुलिस ने इस मामले के आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

अब उसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। यह केस पोक्सो अधिनियम के तहत शुक्रवार दर्ज को करा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यमुनोत्री मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया स्वर्णकार, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *