कुमाऊं ब्रेकिंग : सड़क किनारे पिलर से टकराई कार, सामाजिक कार्यकर्ता की गई जान

चम्पावत। लोहाघाट थाना क्षेत्र कोली ढेक में मारुति कार के पिलर से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर सायं 8 बजे के लगभग सामाजिक कार्यकर्ता 62 वर्षीय बलवंत सिंह बिष्ट अपनी मारुति कार संख्या डीएल6/सीसी 1138 से लोहाघाट से कर्णकरायत की ओर जा रहे थे।

उनकी गाड़ी कोली ढेक के नजदीक पहुंची तो अचानक उनका नियंत्रण कार से उठ गया और वाहन सड़क के किनारे लगे पिलर से जा टकराया। बिष्ट इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें स्थानीय लोगों ने उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें चम्पावत जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  6 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

यहीं उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। बिसुंग क्षेत्र के रहने वाले बलवंत सिंह बिष्ट एक सामाजिक कार्यकर्ता थे।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जयंती पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में कई प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किया गुरुदेव का स्मरण

बलवंत सिंह बिष्ट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बिष्ट (दान) के पिता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *