सोलन ब्रेकिंग :वीडियो/ जिम्मेदारी के साथ मिली चुनौती स्वीकार, चुनाव जीतकर पार्टी को मजबूत करेंगे -संजय अवस्थी

सोलन। कांग्रेस के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि उन्हें नई जिम्मेदारी के साथ चुनौती भी मिली है, वे इस चुनौती के जिम्मेदारी के साथ पालन करते हुए अपने शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

यहां सोलन में कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया और अवस्थी ने सभी से एक जुट होकर लोकसभा और उप चुनावों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा ​कि प्रदेश में लोगसभा और कम से कम छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव घोषित हो गए हैं। ऐसे में उन्हें जिम्मेदारी के साथ चुनौती भी मिली है।

सोलन से देखें पूरा वीडियो, क्या बोला कांग्रेस के नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय अवस्थी ने


https://www.facebook.com/satymevjaytenews/videos/1349562792423487

ऐसी स्थिति में जब प्रदेश को भाजपा ने सत्ता के लालच में उप चुनावों को बोझ सहने के लिए मजबूर कर दिया है उनकी चुनौती है कि वे चारों लोकसभा और सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को जितवा कर कांग्रेस की झोली में डालें। इसके लिए वे कार्यकर्ताओं के साथ काम पर लग गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और कांग्रेस के बढ़ती ताकत को देखते हुए आने वाले समय में भाजपा के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज : ढाई वर्ष में सूबे से 893 महिलायें, और 82 बालिकायें गायब

https://www.facebook.com/satymevjaytenews/videos/1349562792423487

विदित रहे कि कल शाम ही कांग्रेस आलाकमान ने अर्की के विधायक संजय अवस्थी और धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया था। इससे पूर्व विधानसभा चुनावों से पूर्व पार्टी ने चार कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश भर में बनाए थे। इनमें से एक हर्ष महाजन और विधायक राजेंद्र राणा अब भाजपा में चले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : दिग्गल क्षेत्र में विद्यार्थियों और आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया शत प्रतिशत मतदान का वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *