ब्रेकिंग न्यूज : बिल्ली को बचाने कुएं में कूदे पांच लोगों की मौत, एक जीवित निकाला

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर के वाडकी गांव में कुएं में गिरी एक बिल्ली को बचाने के लिए नीचे उतरे छह में से पांच लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति को पुलिस ने जीवित बाहर निकाल लिया है। इस कुएं का उपयोग अब गोबर गैस बनने के लिए किया जा रहा था।


अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव के अनुसार, “बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद कर लिए हैं। ये लोग एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय एक बोगर गैस के एक कुएं में कूद गए थे। उन्होंने बताया कि कुल छह लोग एक के बाद एक कुएं में कूदे थे।

इनमें से मात्र एक व्यक्ति कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था, उसे बाद में पुलिस ने बाहर निकाल लिया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस अड्डे पर पीआरडी जवान से मारपीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *